वैभव सूर्यवंशी को बिहार की कमान, अनमोल कुमार को पहली बार सीनियर टीम

सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी 2026-27 के शुरुआती दो मुक़ाबलों के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप उपकप्तान होंगे।
सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी 2026-27 के शुरुआती दो मुक़ाबलों के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप उपकप्तान होंगे। वीनू मांकड ट्रॉफ़ी में 86 गेंदों पर 184 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ अनमोल कुमार को पहली बार बिहार की सीनियर टीम में जगह मिली है।
वह टीम में शामिल दो विकेटकीपरों में से एक हैं। दूसरे विकेटकीपर आयुष लोहारुका हैं। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) की चयन समिति ने 6 नवंबर को हुई बैठक के बाद टीम का चयन किया।
चयन से पहले 4 से 6 नवंबर तक ट्रायल आयोजित किए गए थे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के ट्रायल और पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुनी है। बिहार को अपने सभी मुक़ाबले इंदौर में खेलने हैं।
टीम टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में 14 नवंबर को सौराष्ट्र और उसके बाद रेलवेज़ का सामना करेगी। टीम में मंगल महरोर और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी नज़र रहेगी। चयन समिति के नोट के मुताबिक़ मंगल महरोर और साकिब हुसैन का टीम में चयन उनकी फ़िटनेस पर निर्भर करेगा।
पहले दो मैचों के बाद उनकी फ़िटनेस का आकलन किया जाएगा। ग़ौरतलब है कि रणजी ट्रॉफ़ी के शुरुआती चार राउंड में बिहार को अपने सभी चार मुक़ाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में टीम से T20 फ़ॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
बिहार की टीम (पहले दो मैचों के लिए):। वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अलतमिश अशरफ़, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इज़हार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज़ ख़ान, हिमांशु सिंह।
वैभव सूर्यवंशी को बिहार की कमान, अनमोल कुमार को पहली बार सीनियर टीम—এ বিষয়ে সংশ্লিষ্ট দায়িত্বশীল মহলে গভীর আগ্রহ লক্ষ্য করা গেছে। sports ও অন্যান্য গণমাধ্যমের তথ্য অনুসারে, এই ঘটনার সার্বিক গতিপ্রকৃতির ওপর নিয়মিত নজর রাখা হচ্ছে এবং পরবর্তী ধাপের কার্যক্রম পর্যায়ক্রমে বাস্তবায়িত হবে।
বিশেষজ্ঞ ও সংশ্লিষ্ট মহলের অভিমত অনুযায়ী, জাতীয় অঙ্গনে এই উন্নয়ন অত্যন্ত প্রাসঙ্গিক ভূমিকা পালন করবে। ইতিবাচক ফলাফল ধরে রাখতে নিয়মমাফিক পর্যবেক্ষণ ও সমন্বিত উদ্যোগ অব্যাহত রাখা জরুরি বলে মনে করা হচ্ছে।
ঘটনাটির বিস্তারিত তথ্য পাওয়ার পর দেশব্যাপী সংশ্লিষ্ট মহলে আলোচনা ছড়িয়ে পড়েছে। পুরো পরিস্থিতি স্বাভাবিক রাখতে এবং স্বচ্ছতা বজায় রাখতে দায়িত্বশীল কর্তৃপক্ষ প্রয়োজনীয় সব ধরনের প্রস্তুতি গ্রহণ করেছে।




মতামত (০)
এখনও কোনো মন্তব্য প্রকাশিত হয়নি। প্রথম মতামতটি আপনার হোক।